{"_id":"d5afa4a50cc44c8dddb166a40fdeb267","slug":"fraud-for-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार व्यक्ति ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामला स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम कशमिरवा पुरैनिया का है। तरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि उनकी पुत्री को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर ग्राम नरायनपुर माफी निवासी संतोष शुक्ल ने चार लाख रुपये ले लिए।
उनके दिये पते पर जब पीड़ित पहुंचा तो पता गलत निकला। अपने को ठगा महसूस करते हुए बाद में आरोपी युवक से रुपये वापसी की मांग की तो उसने केनरा बैंक शाखा गोंडा के नाम चार लाख दस हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
मगर खाते में पैसा न होने से चेक बाउंस हो गया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर खरगूपुर थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।