फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud fir

Gonda News: हजारों लोगों से लाखों रुपये लेकर सांता क्रूज फरार

Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
fraud fir
विश्नोहरपुर/नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में संचालित सांता क्रूज डवलपर संस्था हजारों लोगों का लाखों रुपये लेकर भाग गई। जानकारी मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे के काली प्रसाद सहित दर्जनों शिकायतकर्ताओं ने बताया कि छह माह पूर्व सांता क्रूज संस्था ने नवाबगंज में घर-घर बच्चों को शिक्षित करने के लिए नवाबगंज कोल्ड स्टोर चौराहे के निकट एक मकान में ऑफिस संचालित किया था। संस्था में बिहार के तीन लोग प्रमुख रूप से शामिल थे। क्षेत्र के तीन-तीन बच्चों को एक साथ पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर की नियुक्ति की जाने लगी जिनसे पंजीयन के लिए 3950 रुपये भी जमा कराए गए।
विज्ञापन

संस्था ने लोगों को जोड़ने के लिए फील्ड ऑफिसर पद पर भी नियुक्ति की थी जिनसे 400 रुपये लिए गए। छह माह में क्षेत्र के हजारों लोग इस संस्था से जुड़े सभी को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करवाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में सिलाई मशीन, स्कूटी, कैश आदि देने की भी बात कही गई। बुधवार को संस्था के शाखा प्रबंधक धर्मराज निवासी पूर्वी चम्पारण बिहार ने लोगों को अपने जन्मदिन पर ऑफर दिया कि मात्र 1150 रुपये में होम ट्यूटर जोड़े जाएंगे। शाखा प्रबंधक ने संस्था से जुड़े लोगों से अलग-अलग खातों में पैसा भी मंगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक सब कुछ ठीक था। लेकिन रात तकरीबन नौ बजे संस्था के लोगों से बात करने का प्रयास किया गया तो प्रबंधक सहित साथ में काम करने वाले दो अन्य कर्मियों का भी मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। लोग संस्था के ऑफिस पहुंचे तो वहां से सभी फरार हो चुके थे। लोगों को ठगी का एहसास हुआ तो लोगों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। थाने पर संस्था के प्रबंधक समेत कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed