फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud case filed on court order

Gonda News: न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed on court order
गोंडा। धोखाधड़ी कर जायदाद हड़पने की कोशिश व जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। धानेपुर के रेतवागाड़ा खलिया निवासी आजाद खान ने बताया कि वह ईंट भट्ठे का व्यवसायी है। उसकी पहचान अब्दुल समद खान निवासी फुटबॉल ग्राउंड मल्ले पलटे हैदराबाद हाल पता मुजहनी महदेइया बाजार श्रीदत्तगंज, बलरामपुर से थी। 26 मई को उसका पुत्र मेराज खान आरोपी अब्दुल समद के साथ अपने वाहन से खरगूपुर के शिवगढ़ स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में जयप्रभा ग्राम में चाय पीने के लिए रुके। वहीं से पीड़ित की गाड़ी में रखा बैग गायब हो गया। जिसमें चेक व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। चेक व बैग न मिलने पर उसने एक जून को थाना खरगूपुर व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बाबागंज को सूचना दी। कुछ दिनों बाद जालसाज अब्दुल समद ने उसके भट्ठे को हड़पने के लिए चेक पर मोटी रकम भरकर उससे धन की मांग की और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी अब्दुल समद खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed