फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four students of Gonda made place in toppers list of Top 10.

UP Board Result: टॉप-10 में गोंडा के चार होनहारों ने बनाया स्थान, जानें- कितने प्रतिशत उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी

Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

गोंडा जिले में हाईस्कूल का परिणाम 93.38 फीसदी और इंटरमीडियट का परिणाम 72.44 फीसदी रहा। प्रदेश के मेधावियों की सूची में हाईस्कूल से तीन व इंटर की एक परीक्षार्थी शामिल रहा।

विज्ञापन
Four students of Gonda made place in toppers list of Top 10.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर को घोषित हो गया। परिणाम जारी होने से सफल परीक्षार्थियों में उत्साह दिखा। जिले के हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में दो छात्राओं और एक छात्र ने शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। जबकि इंटरमीडिएट की टाप-टेन सूची में एक छात्रा ने स्थान बनाया है। जिले में हाईस्कूल का परिणाम 93.38 फीसदी तो इंटर का परिणाम 72.44 फीसदी रहा।

विज्ञापन


हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवें स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर के छात्र रचित शुक्ला (97 फीसदी) रहे। रचित ने 600 पूर्णांक में 582 अंक हासिल किया है। नौंवे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल की तृप्ति मिश्रा (96.67 फीसदी) हैं। उन्हें 600 में 580 अंक मिले हैं। इटियाथोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा द्विवेदी (96.5 फीसदी) ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रतिमा ने 600 में 579 अंक अर्जित किये हैं। इंटरमीडियट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की टॉप-10 सूची में एसबीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज परसपुर की छात्रा अवंतिका सिंह (96 फीसदी) ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अवंतिका को 500 पूर्णांक में 480 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहीं टॉपर प्रियांशी सोनी, नहीं लिया कोचिंग-ट्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर रोज सात घंटे पढ़ाई का श्रेयांशी ने टॉपर्स की सूची में बनाया तीसरा स्थान, बताया कैसे मिली कामयाब


हाईस्कूल में 93.38 व इंटर में 72.44 फीसद सफल 
इस बार परीक्षा परिणाम एक ही दिन और एक ही साथ जारी हुआ। बोर्ड परीक्षा परिणाम में इंटरमीडियट की परीक्षा में बालक 21669 व बालिका 17522 मिलाकर 39191 संस्थागत छात्र पंजीकृत थे। वहीं व्यक्तिगत रूप से बालक 1361 व बालिका 741 कुल 2102 छात्र थे। कुल 41397 छात्रा पंजीकृत थे। जिसमें 40414 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें 29277 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है। इंटरमीडियट में 72.44 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं हाईस्कूल में बालक 29124 व बालिका 24203 कुल 53327 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 49162 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 45909 ने सफलता हासिल किया है। हाईस्कूल का परिणाम 93.38 फीसदी रहा। 

बीते साल से हाईस्कूल का परिणाम बेहतर, इंटर में गिरावट
साल 2022 के बोर्ड परीक्षा परिणाम से इस बार हाईस्कूल का परिणाम बेहतर रहा, लेकिन इंटरमीडियट के परिणाम में गिरावट आई है। बीते साल हाईस्कूल के परिणाम में जिला 48वें स्थान पर था, जो अब छठवें स्थान पर आ गया हैं। वहीं इंटरमीडियट के परिणाम में पिछले साल 16वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 61 वें स्थान पर पहुंच गया है। साल 20222 में हाईस्कूल में पंजीकृत 46253 में 41330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 35966 परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल का परिणाम 87. 02 फीसदी रहा। इस बार 49162 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 45909 ने परीक्षा पास किया। परिणाम 93.38 फीसदी रहा। वहीं वर्ष 2022 में इंटरमीडियट की परीक्षा में पंजीकृत 34666 में 32157 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 28704 परीक्षार्थी सफल हुए थे और परिणाम 89. 26 फीसदी था। इस बार 41397 छात्रा पंजीकृत थे। जिसमें 40414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और इसमें 29277 छात्रों सफल हुए, परिणाम में 72.44 फीसदी ही रह सका। इससे इंटरमीडियट के परिणाम में पिछले साल से कमी आई है। 

गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि हाईस्कूल में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया, उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। प्रदेश की मेरिट में जिन छात्रों ने स्थान बनाया है, वह जिले के गौरव की बात है। इंटरमीडियट के छात्रों ने भी मेहनत किया, लेकिन इस बार और प्रयास की जरूरत है। एक छात्रा ने प्रदेश में स्थान हासिल करके मान बढ़ाया है। इंटर की पढ़ाई पर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed