{"_id":"653aa4e9fdfb06f4fc065ce1","slug":"four-patients-of-scrub-typhus-found-gonda-news-c-100-1-gon1004-6579-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्क्रब टाइफस के चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्क्रब टाइफस के चार मरीज मिले
Thu, 26 Oct 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पिस्सुओं के काटने से फैलने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिले में चार नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला संक्रामक रोग विभाग स्क्रब टाइफस बीमारी की निगरानी कर रहा है।
बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द, चकत्ते आदि के लक्षण होने पर स्क्रब टाइफस की जांच जिला अस्पताल में की जा रही है। अभी तक कुल 67 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इससे संक्रमित होने पर अधिकतर लोग इसे वायरल बुखार समझ ले रहे हैं। जबकि जिला अस्पताल, सीएचसी में जांच के बाद स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो रही है। चिकित्सा विभाग का कहना है कि बीमारी को नजरअंदाज करने पर मल्टीऑर्गन फेल्योर की आशंका बनी रहती है।
215 पर पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या
जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजोें की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 215 तक पहुंच गई है। प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। किसी भी तरह के लक्षण होने पर फौरन जांच कराएं।
विज्ञापन
चार नए मरीजों में स्क्रब टाइफस के संक्रमण की बात जांच रिपोर्ट में सामने आई है। किसी प्रकार के बुखार की चपेट में आने के बाद तुरंत जांच कराना चाहिए।
- डॉ. जेडए जैदी, जिला मलेरिया अधिकारी