फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four passengers injured in train accident discharged from hospital

Gonda News: रेल हादसे में घायल चार यात्रियों की अस्पताल से छुट्टी

Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four passengers injured in train accident discharged from hospital

विज्ञापन

गोंडा। पिकौरा गांव के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल चार यात्रियों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। हालात सामान्य होने पर शनिवार को चारों को घर भेज दिया गया। उन्हें जरूरी दवाओं की किट के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का नंबर भी दिया गया।

मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज जाकर घायल यात्रियों का हाल जाना तथा बेहतर उपचार का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भी फोन कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद शनिवार को गोरखपुर के राम इकबाल, बिहार के शौकत अंसारी व शंभू कुमार और असम के नूर मोहम्मद शेख को हालत में सुधार होने पर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। राम इकबाल व शौकत अली को गोंडा रेलवे स्टेशन तथा शंभू कुमार व नूर मोहम्मद को मनकापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर बैठाकर घर भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि घायलों की हालत बेहतर है। हड्डी के फ्रैक्चर के मरीजों को प्लास्टर चढ़ाकर आवश्यक दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed