फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four hours have passed and now the number has not come...

Gonda News: चार घंटा होय गवा अबहीं नंबर नाही आवा...

Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four hours have passed and now the number has not come...
गोंडा। सीएमओ कार्यालय का भूतल सोमवार को दिव्यांगों से खचाखच भरा रहा। कोई बैसाखी तो कोई व्हील चेयर के सहारे परीक्षण कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखा। भीड़ की वजह से किसी को कुर्सी मिली तो कोई जमीन पर ही बैठ गया। दरअसल दो सोमवार को अवकाश पड़ने के कारण 21 दिन बाद दिव्यांग बोर्ड का आयोजन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में दिव्यांग और उनके परिजन पहुंच गए। जांच के लिए दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिव्यांगों को पेंशन व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र की जरूरत होती है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद दिव्यांगता का परीक्षण कराना होता है। दिव्यांग परीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय पर प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है। इसमें सीमएओ की ओर से नामित ऑर्थो सर्जन, ईएनटी सर्जन, आई सर्जन व फिजीशियन जांच कर रिपोर्ट लगाते हैं, जिसके आधार पर दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन

नए साल के पहले सोमवार छह जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश था। दूसरे सोमवार 13 जनवरी को पसका स्नान को लेकर स्थानीय अवकाश था। तीसरे सोमवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया तो भीड़ उमड़ पड़ी। मल्लापुर से आए दिव्यांग दयाराम ने बताया कि सुबह दस बजे आकर फाॅर्म जमा कर दिया है, दो बजे तक नंबर नहीं आया। इसी प्रकार खरगूपुर के भटपुरवा से आई क्रांति देवी देवी बोलीं चार घंटा होय गवा अबहीं नंबर नाही आवा हय। 68 नंबर पर कागज है। खरगूपुर के जितेंद्र, हरियागाड़ा के बेचू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि पिछले दो सोमवार को अवकाश पड़ने के कारण तीसरे सोमवार को दिव्यांगों की संख्या अधिक रही। उनके बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराई गई थी। पहले सबका फाॅर्म जमा करवा लिया जाता है उसके बाद नंबर के अनुसार परीक्षण होता है।

108 का हुआ परीक्षण, 20 लोगों को मिली निराशा
शाम करीब चार बजे तक ऑर्थो सर्जन डॉ. पीएन सिंह, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. जयगोविंद व फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने 108 दिव्यांगों का परीक्षण किया। 20 लोगों के पास एक्सरे न होने के कारण उन्हें एक्सरे कराने के लिए भेजा गया, जिससे उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed