फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   four girl students corona infected

शीतला प्रसाद इंटर कालेज की चार छात्राएं कोरोना संक्रमित, कराई जा रही कांटेक्ट ट्रेसिंग

Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
four girl students corona infected
गोंडा। जिले मेें कोरोना संक्रमण ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर जांच में मिलीं महिला के बाद शनिवार को रगड़गंज के शीतला प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की चार छात्राएं करोना पॉजिटिव पाई गईं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया। छात्राओं से मिलने वालों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही हैं। छात्राओं के संपर्क में आने वालों की सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेलसर के शीतला प्रसाद कन्या इंटर कालेेज में शुक्रवार को सीएचसी बेलसर की टीम ने छात्राओं का सैंपल लिया था। रिपोर्ट शनिवार को आने पर चार छात्राओं का कोरोना जांच पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक सतपाल सोनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी छात्राओं को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो छात्रा रगड़गंज बाजार की हैं, जबकि दो क्षेत्र के आसपास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं से मिलने वालों का पता लगाकर उनका व उनके परिवार का सैंपल लेकर जांच करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जिलाधिकारी नेकहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
शीतला प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने जांच टीम पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि बेलसर में कई इंटर कालेज संचालित हो रहे हैं। उन इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की संख्या हजारों के ऊपर है। क्षेत्र के कुछ कॉलेजों में बड़े-बड़े आयोजन किए गए हैं।
इन आयोजनों में मंत्री, विधायक, सांसद सहित तमाम अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा। लेकिन इन कॉलेजों में छात्र-छात्रओं की जांच नहीं की गई। साजिश के तहत हमारे ही विद्यालय की जांच कराई गई मुझे जांच रिपोर्ट पर संदेह हो रहा है।
हाल ही मेें अभियान चलाकर उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं व स्टाफ की कोरोना जांच करने का सरकारी फरमान आया था जिसपर जिले में अभियान की खानापूर्ति कर दी गई। स्वास्थ्य टीम के एक सदस्य ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि बेलसर स्थित जगदम्बा शरण सिंह महाविद्यालय में जांच कराई गई। कुछ बच्चे व विद्यालय स्टाफ की जांच की गई।
बीटीसी कॉलेज में बच्चे नहीं मिले तो सिर्फ स्टाफ की जांच की गई। बादलपुर स्थित एक महाविद्यालय व इंटर कॉलेज में जांच कराई गई। यहां भी बच्चे नहीं मिले तो सिर्फ स्टाफ की ही जांच हो पाई है।

जांच किए गए इन आंकड़ों पर यदि गौर करें तो शीतला प्रसाद कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य पूजा सिंह का जांच टीम पर उठाया गया सवालिया निशान तर्क संगत प्रतीत होता है। सीएचसी अधीक्षक सतपाल सोनकर ने कहा कि सभी स्कूलों की जांच कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed