फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four days along Chath pooja starts from today with nahai and khai activity

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व

Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four days along Chath pooja starts from  today with nahai and khai activity
गोंडा में छठ पूजा को लेकर स्टेशन रोड पर टोकरी खरीदती महिला। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। शनिवार को खरना रहेगा। छठ पूजा पर छठव्रती 30 अक्तूबर की शाम को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगले दिन 31 अक्तूबर को उगते समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व को डाला छठ भी कहा जाता है। पूजा की तैयारी में जुटे लोगों ने गुरुवार को पूजा सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

पूर्वांचल से शुरू होते हुए अवध क्षेत्रों में भी हजारों की संख्या में लोग अब छठ पर्व मनाने लगे हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो जाएगा। दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद रात को घर में मिट्टी के बने चूल्हे में लकड़ी जलाकर लौकी और चना की सब्जी तथा देसी घी में पूड़ी बनाकर भोजन किया जाएगा। शनिवार को खरना रहेगा। व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात को उसी मिट्टी के चूल्हे पर बने गुड़युक्त चावल की खीर और रोटी खाएंगी। फिर 30 अक्तूबर को महिलाएं पूड़ी, ठेकुआ (मीठा पुआ) बनाएंगी।
विज्ञापन

उसे एक दौरा (बांस की बनी टोकरी) में फल, मेवा आदि के साथ कपड़े में रखकर शाम होने से पूर्व ही अपने सिर पर रखकर नंगे पांव घाट व पोखरे के पास पूजा करने पहुंचेंगी। भगवान सूर्य के अस्त होते ही दूध से अर्घ्य देकर पुन: अपने-अपने घर वापस आएंगी। छठी मैया का गीत गाएंगी। घर के आंगन में दौरे को गन्ने के बीच में रखकर दीप प्रज्जवलित करेंगी तथा छठी मैया का पूजन करेंगी। फिर देर रात व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर ही विश्राम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत के दूसरे दिन 31 अक्तूबर की भोर में ही नंगे पैर हाथ में दीपक लेकर गाजे बाजे के साथ घाट पर पहुंचेंगी और सूर्योदय के समय दूध का अर्घ्य देकर अनुष्ठान का समापन करेंगी। छठ पर्व को लेकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दुकानें सजाई गईं हैं। शहर के पीएसी लाइन स्थित सरोवर व खैरा भवानी मंदिर पोखरा समेत अन्य छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed