फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four animal traffickers caught by police

पुलिस के हत्थे चढ़े चार पशु तस्कर

Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four animal traffickers caught by police
वजीरगंज (गोंडा)। स्थानीय पुलिस ने बीते 7 दिसंबर की मध्य रात्रि को आठ गोवंशों से लदी डीसीएम के फरार गैर जनपदीय चार पशु तस्करों को सोमवार की रात में नगवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि डीसीएम चालक तीन बैरियर तोड़ दिया था। जिससे दो आरक्षी चोटहिल हो गए थे और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। भागते समय डीसीएम वजीरगंज-नवाबगंज रोड पर गुलरिहा नाला के पास खाई में पलट गई थी, लेकिन चालक सहित चारों आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वह स्वयं, एसआई गण अखिलेश यादव, पवन कुमार गिरि, आरक्षी शिव कुमार नायक, अनुज वर्मा व पंकज कुमार यादव के साथ रात्रि गश्त में डेढ़ बजे बालेश्वरगंज में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी डुमरियाडीह नीरज सिंह को साथ ले कर नगवा मोड़ पर घेराबंदी की। जहां एक मोटरसाइकिल पर चार लोग आते दिखाई पड़े। जिन्हें लगभग 300 मीटर दौड़ा कर पकड़ा गया।
मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम पता तौफीक उर्फ काले पुत्र बुद्धू उर्फ ताज मोहम्मद निवासी केदारपुर लिधौरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर व अन्य तीनों ने अपना नाम पता मोहम्मद असद उर्फ सद्दाम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी दुर्जनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, रेहान वारिस उर्फ तज्जू पुत्र मोहम्मद शमी निवासी जैदपुर रोड पल्हरी थाना कोतवाली बाराबंकी व अलीजान पुत्र अकबर अली निवासी केदारपुर लिधौरा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर बताया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे 12 बोर, चार कारतूस, एक चाकू, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, मोबाइल तथा नगदी रुपये आदि बरामद किये गये हैं। आरोपियों के विरुद्ध 7 दिसंबर को अज्ञात के रूप में धारा 307, 427 आईपीसी, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed