{"_id":"604e6d188ebc3e590d66bc40","slug":"former-pradhan-including-eight-accused-in-rape-gonda-news-ali258634336","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान प्रधान समेत आठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान प्रधान समेत आठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव से नोएडा तक बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मामला जनवरी से फरवरी 2021 के बीच का है। पीड़िता के अनुसार 14 जनवरी की शाम करीब सात बजे पति से कहासुनी होने पर वह अपने घर की छत पर गुमसुम बैठी थी। इसी बीच दो पड़ोसी छत पर आ गए। उन्होंने मायके छोड़कर आने का झांसा दिया जिस पर वह पड़ोसी के घर पर चली गई।
इसके बाद पड़ोसी ने नशीली बर्फी खिला दी जिससे वह बेहोश गई। तीन दिन तक दोनों ने बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद खोड़ा कालोनी नोएडा के एक कमरे में छोड़ आए। वहां भी उसे नशीला भोजन व पानी दिया जाता था जिससे वह हर समय मदहोशी की हालत में रही।
विज्ञापन
उधर लापता होने पर पति ने गांव में खोजबीन के लिए दबाव बनाया तो निवर्तमान प्रधान व अन्य उसे खोड़ा कालोनी नोएडा के मकान से मदहोशी की हालत में गांव लाए। ग्राम प्रधान ने उसने अपने नलकूप में बंद कर रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अस्त-व्यस्त कपड़ों में गांव के बाहर खेतों में छोड़ दिया।
तीन फरवरी की सुबह छह बजे गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के नलकूप के पास खेतों में उसे पड़े देखा तब गांव में सूचना दी। पीड़िता के अनुसार किसी स्तर पर मदद न मिलने पर उसने एसएसपी की शरण ली। इसके बाद शनिवार की रात मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच चल रही है