फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former pradhan and driver attacked in medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में पूर्व प्रधान व चालक पर हमला

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former pradhan and driver attacked in medical college
मेडिकल कॉलेज में मारपीट के टूटा एसयूवी का शीशा। - संवाद
झंझरी (गोंडा)। मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर पूर्व ग्राम प्रधान व उनके चालक को घेरकर हमला कर दिया गया। जान बचाने के लिए दोनों भागे तो हमलावरों ने पीछा करके ड्रग वेयर हाउस में घुसकर लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला करके दोनों को लहूलुहान कर दिया। उनकी एसयूवी में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के नरौरा अर्जुन के पूर्व प्रधान राम किशुन मिश्र सोमवार दोपहर तीन बजे अपने चालक अर्जुन मिश्र के साथ एसयूवी से मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां वह पैथोलॉजी में रिपोर्ट लेने जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। वह जान बचाने के लिए पहले एसयूवी से भागे मगर आगे रास्ता बंद था। फिर वह ड्रग वेयर हाउस में घुस गए। पीछा करते हुए आरोपी वहांं पहुंच गए और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। राम किशुन के साथ ही चालक अर्जुन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उनकी एसयूवी में तोड़फोड़ कर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। जहां राम किशुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नरौरा अर्जुन के डिहवा निवासी दयाशंकर तिवारी ने रविवार को पूर्व प्रधान राम किशुन मिश्र के भाई रामकृष्ण समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed