फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former MP got injured in his hand

Gonda News: गोशाला में गिरने से पूर्व सांसद के हाथ में आई चोट

Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Former MP got injured in his hand
पूर्व सांसद केतकी सिंह। -स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। गोंडा की पूर्व सांसद केतकी सिंह गोशाला में गिरने से चोटिल हो गईं। राेज की तरह मंगलवार को भी वह विश्नोहरपुर स्थित पैतृक निवास स्थित नंदिनी गोशाला में गोसेवा करने गईं थीं। तभी अचानक चक्कर आने से वह गिर गईं। उनके हाथ में चोटें आई है। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ, अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद केतकी सिंह नियमित गोसेवा करती हैं। मंगलवार को चोट लगने की जानकारी पर उनके बेटे व विधायक प्रतीक भूषण सिंह व सांसद करन भूषण सिंह उनको लेकर लखनऊ गए। वहां निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद लखनऊ स्थित आवास पर ले गए। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद पूरी तरह स्वस्थ हैं, बुधवार सुबह वह विश्नोहरपुर स्थित पैतृक आवास पर लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed