{"_id":"69f4e7161167ec8ebe036dd5","slug":"former-mlas-son-beats-up-gas-agency-operator-gonda-news-c-100-1-slko1026-157377-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व विधायक के बेटे ने गैस एजेंसी संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व विधायक के बेटे ने गैस एजेंसी संचालक को पीटा
Fri, 01 May 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पसका/परसपुर। चरसड़ी के ब्रह्मचारी चौराहे के पास स्थित सावित्री भारत गैस एजेंसी के संचालक ने पूर्व विधायक दिवंगत अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बेटे कमलेन मोहन सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एजेंसी संचालक का आरोप है कि कमलेन मोहन सिंह गैस सिलिंडर देने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
चरसड़ी गांव निवासी वैभव सिंह उर्फ आशू ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गैस एजेंसी में रिफिल वितरण करा रहे थे। शाम साढ़े चार बजे करनैलगंज के पूर्व विधायक दिवंगत लल्ला भैया के बेटे कमलेन मोहन सिंह निवासी बरगदी अपने साथी अभिनव सिंह निवासी लालेमऊ, अंशू सिंह निवासी मुंडेरवा व पुनीत शुक्ल निवासी सरैया परसपुर आए और सिलिंडर देने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन पर कुर्सी फेंक दी और साथियों संग मिलकर पीटने लगे। मौके पर मौजूद अंकुर तिवारी व दीपक सिंह बचाने लगे तो उन्हें भी पीट दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष कमल शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
दो दिन पहले फोन कर मांगे थे सिलिंडर
गैस एजेंसी संचालक का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे ने दो दिन पहले भी फोन करके गैस सिलिंडर की मांग की थी। उन्हें बताया कि गया था कि कनेक्शन धारकों का केवाईसी है। बुकिंग के बाद रिफिल की रसीद कटने पर कनेक्शन धारक के मोबाइल पर ओटीपी जाती है। किसी भी कनेक्शन धारक का रिफिल दूसरे को नहीं दे सकते हैं।