{"_id":"66cf646ba12e1630e606c574","slug":"former-bar-association-president-caught-in-forgery-and-fraud-gonda-news-c-100-1-gon1002-122662-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जालसाजी, धोखाधड़ी में फंसे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जालसाजी, धोखाधड़ी में फंसे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष
Wed, 28 Aug 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दो पुत्रों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस
गोंडा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व उनके पुत्र वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य कूटरचित अभिलेखों, फर्जी वसीयत व बैनामा के जरिए फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के मामले में फंस गए हैं। दोनों अधिवक्ताओं समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम जोगीवीर बभनी कानूनगो निवासी लालसाहेब श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह वसीयत के आधार पर बांकेलाल के लड़के सुरेश चंद्र के उत्तराधिकारी हैं। सुरेश चंद्र व उनके भाई प्रेमचंद्र निःसंतान थे। 16 मई 1998 को प्रेमचंद्र की मृत्यु हो गई तो उनके एकमात्र उत्तराधिकारी सुरेशचंद्र थे। लेकिन ग्राम बहलोलपुर निवासी अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे व उनके अधिवक्ता पुत्र व वर्तमान कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राकेश दूबे व राजेश दूबे, ग्राम झूरीकुंइयां पिरवरतारा के संतोष मिश्रा और परसिया बहोरीपुर के फतेउल्लाह ने तत्कालीन लेखपाल की मिलीभगत से साठगांठ व जालसाजी कर अपने सहयोगी विपिन कुमार निवासी ग्राम पिकौरा कुंवर थाना हरैया जिला बस्ती को प्रेमचंद्र का पुत्र बताते हुए ग्राम बभनी कानूनगो व बूढ़ादेवर स्थित उनकी भूमि के अभिलेखों में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करा दिया। जालसाजों ने एक कूटरचित परिवार रजिस्टर तैयार कराकर विपिन कुमार को प्रेमचंद्र का पुत्र दर्शाया है। जबकि प्रेमचंद्र के जीवित सगे भाई सुरेश चंद्र ने जो प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त की उसमें विपिन कुमार का नाम दर्ज नहीं है। फर्जी ढंग से की गई विपिन कुमार की वरासत पर सुरेश चंद्र ने आपत्ति की तो दो सितंबर 2002 व छह जनवरी 2023 को नायब तहसीलदार ने निरस्त भी कर दिया। लेकिन विपिन कुमार को प्रेमचंद्र का पुत्र साबित करने के लिए अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे ने मतदाता पहचान पत्र व चालक का लाइसेंस बनवा लिया। इसके बाद बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे ने साल 2021 में बिना किसी अधिकार के विपिन कुमार से साठगांठ कर प्रेमचंद्र की ग्राम बभनी कानूनगो स्थित बेशकीमती भूमि का बैनामा करा लिया और उसे बिक्री कर रहे हैं। बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, उनके लड़के राकेश दूबे व राजेश दूबे जान से मारने की धमकी भी देते हैं। एसपी के आदेश पर अधिवक्ता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।