{"_id":"67d1cfc99372e99f1b0fc7f3","slug":"forest-department-team-attacked-accused-freed-tractor-trolley-loaded-with-rosewood-gonda-news-c-100-1-gon1003-134139-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वन विभाग की टीम पर हमला, शीशम लदी ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वन विभाग की टीम पर हमला, शीशम लदी ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए आरोपी
Wed, 12 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। मोतीगंज के डुड़ाव गांव में मंगलवार देरशाम शीशम के पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे वनदरोगा श्यामू तिवारी व वनरक्षक सोनू शुक्ला पर हमला कर दिया गया। वो जब भागने लगे तो उनकी जीप पर पथराव किया। इसके बाद आरोपी शीशम लदी ट्रैैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए।आरोप है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस हीलाहवाली कर रही है।
वन दरोगा श्यामू तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत शुक्ल को मिली सूचना के आधार पर मंगलवार शाम करीब सात बजे वनरक्षक सोनू शुक्ल के साथ डुड़ाव गांव गए थे। इस दौरान वहां से शीशम के दो पेड़ का बोटा लेकर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पीछे ठेकेदार जा रहा था। वनदरोगा ने धानेपुर थाना क्षेत्र के इंदिरापुर पेट्रोल पंप के पास रोक लिया।
इसी दौरान अन्य साथियों को बुलाकर वन दरोगा व उनके साथ वनरक्षक पर हमला कर दिया। वन दरोगा ने बताया कि धानेपुर थाने में तहरीर दी तो भी पुलिस कार्रवाई के बजाय हीलाहवाली कर रही है। बताया कि आरोपियों के हमले की आशंकाओं में 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। वहां पहुंची पुलिस ठेकेदार से समझौता कर चली गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है।