फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Food provided to hungry laborers for two days

दो दिन से भूखे मजदूरों को कराया भोजन

Fri, 27 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Food provided to hungry laborers for two days
बाबागंज (गोंडा)। राजस्थान से आकर इटियाथोक बाजार के गोंडा-बलरामपुर रोड के किनारे रहकर मजदूरी करने वाले डेढ़ दर्जन मजदूर पिछले दो दिनों से भूखे थे। शुक्रवार को इसकी जानकारी होने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने भूखे मजूदरों को भोजन कराया।
विज्ञापन

भाजपा इटियाथोक के मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने बताया कि राजस्थान के तकरीबन डेढ़ दर्जन मजदूर यहां इटियाथोक के गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर रहकर मजूदरी करके अपना और परिवार का भरण पोषण करते थे। कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण क्षेत्र की सभी दुकानें बंद हो गईं। जिससे मजदूरों को भोजन के लिए दिक्कत हो गई। सारे मजदूर पिछले दो दिनों से भूखे थे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भूखे मजदूरों के भोजन का इंतजाम करके थानाध्यक्ष इटियाथोक बीएन सिंह के साथ भूखेत मजदूरों समेत जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया। बताया कि सभी को भोजन कराने के बाद उन्हें अपना व थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर मुहैय्या करा दिया गया।
विज्ञापन

उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगर किसी चीज की जरूरत हो तो फोन करने पर उन्हें दवा, भोजन समेत सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। मजदूरों ने मंडल अध्यक्ष एवं थानाध्यक्ष के इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की। इस दौरान इटियाथोक मंडल के मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला, एडवोकेट राहुल ओझा, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे, इटियाथोक सेक्टर संयोजक सुशील कुमार द्विवेदी, इटियाथोक बूथ अध्यक्ष सुनील तिवारी, मंत्री अजय राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed