फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Food collection done in villages for Mahakumbh

Gonda News: महाकुंभ के लिए गांवों में किया अन्न संग्रह

Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food collection done in villages for Mahakumbh
इटियाथोक (गोंडा)। महाकुंभ के लिए बृहस्पतिवार को गांवों में अन्न संग्रह किया गया। परसिया बहोरीपुर, हर्रेया झूमन, बगाही, जगन्नाथीपुर, परसिया गूदर व तेलियानी कानूनगो में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों को महाकुंभ में डेढ़ माह चलने वाले भंडारे का निमंत्रण दिया। साथ ही प्रयागराज में 24 व 25 जनवरी को होने वाले विश्व हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण भी दिया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से चावल, गेहूं, आटा, आलू, सरसों तेल व अन्य खाद्य सामग्री एकत्र की। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री शिवराम सिंह, विभाग महामंत्री फूलचंद्र आर्य, जिला महामंत्री शिवकुमार चौधरी, हिंदू बृजेश पांडेय, सियाराम शर्मा, सोमनाथ यादव, नंदलाल वर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय कश्यप, राम मगन पांडेय मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed