फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fog remained throughout the day, people were cold, there was no holiday in schools.

Gonda News: छाया रहा दिनभर कोहरा, ठिठुरे लोग, नहीं हुई स्कूलों में छुट्टी

Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, people were cold, there was no holiday in schools.
गोंडा। जिले में शीतलहर के चलते बृहस्पतिवार ''कोल्ड-डे'' रहा। दिनभर घना कोहरा छाया रहा। इसके बावजूद स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी नहीं घोषित की गई। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। 24 से 48 घंटे में दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। वहीं, बस स्टेशन, रैन बसेरा व जिला अस्पताल में गीली लकड़ी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में तीमारदार, यात्री और आमजन ठंड से परेशान नजर आए। कंबल वितरण समेत अन्य व्यवस्थाएं बेपटरी रहीं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे में दिनरात के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लगभग आठ सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 सेल्सियस रहा है। बृहस्पतिवार का दिन इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा रहा। पछुआ हवाओं के चलते घने कोहरे की स्थिति बनीं हुई है। अगले दो दिनों में हवा का रुख पूर्वा होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को पूरा दिन कोहरा छाया रहा। इसके बावजूद जिले के स्कूल व कॉलेज में शीतलहर की छुट्टी घोषित नहीं की गई। बच्चे सुबह घने कोहरे के बीच ठिठुरन में विद्यालय पहुंचे। स्थिति को देखते हुए कुछ विद्यालय में छुट्टी कर दी गई है। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि 30 दिसंबर से छुट्टी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी ठंड के बीच आपूर्ति हो रही गीली लकड़ी
कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार की रात बस स्टेशन, रैन बसेरे और जिला अस्पताल परिसर में गीली लकड़ी की आपूर्ति की गई। गद्दोपुर निवासी छिटई ने बताया कि चेचेरे भाई के पैर में सूजन के चलते चार दिनों से अस्पताल में रहने पर मजबूर हैं। गीली लकड़ी जल नहीं रही है। मोकलपुर निवासी गीता ने बताया कि ठंड के बावजूद भी गीली लकड़ी आपूर्ति की जा रही है। इससे अस्पताल में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस स्टेशन व रैन बसेरों में अलाव की लकड़ी सुलगती रही। नगर पालिका ईओ संजय मिश्र ने बताया कि शहर में 10 जगह अलाव के इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका के अलाव व्यवस्था के लिए साढ़े पांच लाख रुपये से अली कंस्ट्रक्शन को आपूर्ति के लिए टेंडर किया गया है।


ठंड के चलते अलाव जलाने के लिए मांग
भारी सर्दी के चलते अलाव बढ़ाने की मांग की जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट ने बड़गांव पुलिस पुलिस चौकी चौराहे के अलावा कलेक्ट्रेट में अलाव इंतजाम के निर्देश दिए हैं। वहीं अन्य स्थानों पर जलाव जलाने की मांग की जा रही है।

93 स्थानों पर जलाया जा रहा है अलाव
शहर में अव्यवस्था के लिए ईओ से जानकारी ली जा रही है। जिले की चारों तहसीलों में 93 जगह अलाव जलाया जा रहा है। 4555 कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक चार हजार कंबल बांटे जा चुके हैं। - सुरेश कुमार सोनी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article