{"_id":"5e7103868ebc3ea7cf34f016","slug":"flown-1-86-lakh-cash-to-break-locks-of-shops-including-atm-gonda-news-lko514014972","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम समेत दुकानों के ताले तोड़ 1.86 लाख कैश उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम समेत दुकानों के ताले तोड़ 1.86 लाख कैश उड़ाया
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे बाजार में लगे एक निजी बैंक के एटीएम समेत चार दुकानों का चोरों ने सोमवार देर रात ताला तोड़ दिया। चोर एक दुकान से एक लाख, 86 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह दुकानदार को चोरी का पता चला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर लोगों से घटना की जानकारी ली। मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाएड ने भी पड़ताल की है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनगांव निवासी दीपचंद्र का क्षेत्र के अल्लीपुर बक्सरिया मार्ग पर बभनगांव के पास मकान व दुकान है। इसी मकान में एक निजी बैंक का एटीएम भी है। एटीएम को उन्होंने ठेके पर ले रखा है। दीपचंद्र के मुताबिक सोमवार रात साढ़े आठ बजे वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। तभी देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर लगे एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया।
दीपचंद्र ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे एक लाख 86 हजार रुपये उड़ा दिए। एटीएम और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चोर उठा ले गए। सोमवार देर रात ही बभनजोत चौराहे पर हजारी प्रसाद की साइकिल की दुकान, दिनेश गुप्ता की किराना की दुकान व प्रेम गुप्ता की आटा चक्की का भी चोरों ने ताला तोड़ डाला। मगर यहां से चोर कुछ ले नहीं जा सके।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर मंगलवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाएड भी मौके पर बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि दीपचंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।