फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flood water entered the villages, the way of six houses closed

गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, छह मजरों का रास्ता बंद

Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered the villages, the way of six houses closed
गोंडा के करनैलगंज में सड़क पर भरा पानी, गांव का रास्ता बंद। - फोटो : GONDA
गोंडा। सरयू नदी में आई बाढ़ के पानी ने गांवों से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित कर दिया है। सरयू नदी का पानी क्षेत्र में तेजी के साथ फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। करनैलगंज की ग्राम पंचायत नरायनपुर मांझा, सकरौरा ग्रामीण, कचनापुर, बसेरिया, कुर्था, बसेहिया गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

बसेरिया गांव के मजरा पठान पुरवा जाने वाले मार्ग व नरायनपुर के आधा दर्जन मजरों तक आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। पानी अधिक होने की होने की वजह से दोनो तरफ के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

जिसमे पठान पुरवा, करपुरियन पुरवा, बलदेव पुरवा, न्योति, मुजही व अहिरन पुरवा व नारायनपुर माझा के गोड़ियन पुरवा, भठियारन पुरवा, चाइन पुरवा, बरुहा, छगडीहन पुरवा, दुबे पुरवा, बकियन पुरवा, बरइन पुरवा के लोगों के सामने आवागमन की समस्या उतपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गांवों के करीब 4 दर्जन मजरे पूरी तरह पानी से घिरे हैं। यहां चारो तरफ जल भराव होने की वजह से फसलें पूरी तरह बरबाद होती जा रही हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व से नदी का पानी भरा होने की वजह से ग्रामीणों के समाने अनेकों तरह की समस्या उतपन्न हो चुकी है।

आवागमन की विषम समस्या उतपन्न हो गई है। खेतों में लगी फसल बरबाद हो चुकी हैं। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि हल्का लेखपाल को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जहां भी आवागमन की समस्या उतपन्न हो रही है वहां नाव लगाया जायेगा। ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या नही होने दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed