{"_id":"66fc39fc9ed892224b0b6564","slug":"flag-written-jai-shri-ram-hung-on-the-gate-of-eidgah-case-gonda-news-c-100-1-slko1026-124774-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ईदगाह के गेट पर टांगा जय श्रीराम लिखा झंडा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ईदगाह के गेट पर टांगा जय श्रीराम लिखा झंडा, केस
Tue, 01 Oct 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के डल्लापुर में सोमवार देर रात अराजक तत्वों ने ईदगाह के गेट पर जय श्रीराम लिखा झंडा लगाकर उन्माद फैलाने की कोशिश की। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस झंडा उतार ले गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डल्लापुर निवासी मो. सुल्तान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के समीप कब्रिस्तान व ईदगाह की जमीन है। उसके बगल से ताजिया जुलूस का रास्ता है। उसी के बगल में पीपल का पुराना पेड़ है, जहां शिवलिंग स्थापित है। वहां पर लोग पूजापाठ करते हैं। जिसको लेकर अक्सर विवाद की स्थिति हो जाती थी। मगर प्रशासन ने बीते 30 सितंबर को दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करा दिया था।
सोमवार रात अराजक तत्वों ने उन्माद फैलाने के इरादे से ईदगाह के गेट पर टंगा झंडा उतारकर फेंक दिया और जय श्रीराम लिखा झंडा टांग दिया। जिससे समुदाय विशेष के लोग आहत हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मो. सुल्तान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस टीम मुस्तैद है।