{"_id":"69904fd287a0631f9f04376d","slug":"five-year-old-girl-mauled-to-death-by-stray-dogs-in-gonda-three-children-escaped-and-saved-their-lives-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आवारा कुत्तों ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर मार डाला, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आवारा कुत्तों ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर मार डाला, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान
Sat, 14 Feb 2026 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:05 PM IST
सार
गोंडा में आवारा कुत्तों ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर मार डाला। तीन साथी बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो, घर पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार सुबह कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के बच्चों में दहशत का माहौल है। घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर टहलुवन पुरवा की है।
विज्ञापन
टहलुवन पुरवा निवासी विशुनलाल की पुत्री मुस्कान (5) सुबह करीब 7.30 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय, माधवगंज के पास अपनी बहन महक (6) तथा हमउम्र दो अन्य बच्चों नैतिक व सुनैना के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घुमंतू कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि अन्य बच्चे किसी तरह भागे। लेकिन, मुस्कान को एक कुत्ते ने पकड़ लिया और बुरी तरह नोचा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह कुत्ते को भगाकर गंभीर रूप से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मां धीरा और बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन