फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five nominations withdrawn from Ward-19 of Gonda, Alpana unopposed

Gonda News: गोंडा के वार्ड-19 से पांच नामांकन वापस, अल्पना निर्विरोध

Fri, 21 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five nominations withdrawn from Ward-19 of Gonda, Alpana unopposed
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के 27 वार्डों में एक वार्ड में पांच नामांकन वापस होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। बाकी वार्डों में चुनाव होगा। वार्ड नंबर 19 के विष्णुपुरी में अब सिर्फ अल्पना सिंह मैदान में बची हैं। इससे पहले छह उम्मीदवार थे। इसके अलावा गोंडा के 27 वार्डों में 11 और सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। लेकिन अन्य स्थानों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सभी प्रत्याशियों से वार्ता कर अल्पना सिंह के निर्वाचन की राह आसान की है। इसी तरह मनकापुर में नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं, जिसमें वार्ड नंबर छह शास्त्रीनगर से सदस्य पद के लिए वैभव सिंह, इनकी पत्नी पूनम सिंह व कृता सिंह ने नामांकन किया था। मंगलवार को कृता सिंह का पर्चा खारिज हो गया था। गुरुवार को वैभव की पत्नी पूनम सिंह ने पर्चा वापस ले लिया, जिससे वैभव सिंह निर्विरोध सभासद हो गए हैं।
विज्ञापन



इसी क्रम में वार्ड नंबर नौ आजादनगर से विकास हांडा उर्फ गोपी व फिरोज ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया था। फिरोज के पर्चा वापस ले लेने से विकास हांडा भी निर्विरोध सभासद हो गए। वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक पटेल नगर से पूजा, वार्ड नंबर तीन गायत्री नगर से माधुरी, वार्ड छह शास्त्रीनगर ने पूनम सिंह व वार्ड नंबर नौ आजाद नगर से फिरोज ने पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवाबगंज वार्ड नंबर 10 से एकल आवेदन होने से अमित सिंह का सभासद बनना तय हो गया है। वहीं सभासद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में तरबगंज से 15, बेलसर से 10 व नबाबगंज से 11 नामांकन वापस लिए गए हैं। सभासद के लिए 61 लोग मैदान में हैं। वहीं धानेपुर नगर पंचायत में सात व खरगूपुर में दो नामांकन वापस हुए हैं। फिलहाल प्रशासन देररात तक प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed