फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five including the headmaster were beaten in the school

स्कूल में घुसकर युवक ने प्रधानाध्यापक समेत पांच को पीटा, तोड़फोड़ की, अभिलेख भी फाड़े

Thu, 18 Feb 2021 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Five including the headmaster were beaten in the school
मुजेहना (गोंडा) में मॉडल प्राइमरी स्कूल धौरहरा में गुरुवार को एक युवक जबरन घुस आया। शिक्षकों ने विरोध किया तो युवक ने शिक्षकों व महिला रसोइयों को जमकर पीटा और तोड़फोड़ की, अभिलेख भी फाड़े दिए। पुलिस के सामने ही युवक ने प्रधानाध्यापक पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाध्यापक समेत पांच लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं स्कूल में हुए बवाल पर शिक्षक संगठनों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप भास्कर ने बताया कि वह सुबह अपने सहायक अध्यापकों के साथ स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे थे। इसी बीच गौतम शर्मा स्कूल में पहुंचा और उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मना करने पर वह अध्यापकों से उलझ गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने स्कूल के कई अभिलेख भी फाड़ दिए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची तब भी युवक विवाद करता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही उसने प्रधानाध्यापक पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उनका सिर व हाथ फट गया। इस हमले में प्रधानाध्यापक रामस्वरूप भास्कर, सहायक अध्यापक हरिशंकर रावत, अचिन कुमार व महिला रसोइयां मीना समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। प्रधानाध्यापक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धानेपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed