{"_id":"61d734a300716e06b550ec67","slug":"five-entrepreneurs-got-a-loan-of-rs-182-lakh-gonda-news-lko612331288","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच उद्यमियों को मिला 182 लाख रुपये का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच उद्यमियों को मिला 182 लाख रुपये का ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला सूचना विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत वर्चुअल ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने लाभार्थियों को टूल-किट, प्रशस्ति पत्र व ऋण का वितरण किया।
विधायक सदर, डीएम व सीडीओ ने सिद्धार्थ बंसल को ओडीओपी योजना के तहत 122 लाख, अमन बंसल को ओडीओपी योजना के तहत 25 लाख, विनोद कुमार को एमवाईएसवाई योजना के तहत 25 लाख, दीपक श्रीवास्तव को एमवाईएवाई योजना के तहत 10 लाख तथा अजमान नियाजी को एमवाईएसवाई योजना के तहत 10 लाख रुपये सहित कुल 182 लाख रुपये का ऋण वितरित किया।
विधायक सदर ने कहा कि सरकार की सहयोग की भावना के कारण ही निवेश का अच्छा माहौल बना है। गोंडा में 3584 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 1500 करोड़ की योजनाओं का लाभ मिला। डीएम शाही ने कहा कि ऋण का सदुपयोग कर लाभार्थी अपनी आजीविका को पंख लगाएं। कार्यक्रम की शुरुआत में सांख्यकर अधिकारी उद्योग हरि प्रताप मौर्य ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई।