{"_id":"6674650b2b4adc86fd0362ff","slug":"five-careless-technicians-suspended-notice-to-nine-jes-gonda-news-c-100-1-gon1003-118876-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाह पांच तकनीशियन निलंबित, नौ जेई को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाह पांच तकनीशियन निलंबित, नौ जेई को नोटिस
Thu, 20 Jun 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। डिस्कॉम स्तर से समीक्षा के बाद जिले के पांच विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात पांच तकनीशियन को निलंबित कर दिया गया। बुधवार को वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार के आदेश पर बृहस्पतिवार को निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोप है कि मीटर रीडरों के साथ घर-घर जाकर समस्या समाधान में ये तकनीशियन नाकाम रहे हैं।
राजस्व वसूली और बिलिंग में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 101 में देवीपाटन जोन के सात डिवीजन की हालात सबसे खराब रही। वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार ने देवीपाटन जोन की समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि धानेपुर के तकनीशियन-टू अवनीश पांडेय, झंझरी के आजाद अली, डेहरास के कमलेश यादव, खरगूपुर के सुशील कुमार और खरगूपुर चांद के संतोष कुमार यादव की प्रगति शून्य रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीनों में बिजली सुधार के लिए मीटर रीडरों के साथ घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही अन्य पहलुओं की पड़ताल कार्रवाई जानीं थी। मगर बेहद खराब प्रगति के चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा राजस्व राजस्व वसूली में खराब प्रगति के लिए झंझरी के अवर अभियंता सुरेश कुमार मौर्य, आंबेडकर चौराहे के सुनील कुमार, खोरहंसा के रितेश कुमार वर्मा, वजीरगंज के शिवकुमार, मोहनपुर के मुकेश अस्थाना, मसकनवा के अमित कुमार पटेल, धानेपुर के ज्ञानेंद्र कुमार चौहान, राजापुर परसौरा के देवता राम, इटियाथोक के अजय कुमार गुप्ता के प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। वहीं, दो एसडीओ व एक अवर अभियंता को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सुधार न होने पर फिर होगी कार्रवाई
-देवीपाटन जोन मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल का कहना है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवीपाटन जोन की खराब प्रगति के लिए जिम्मेदारों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।