फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five arrested for duping people by claiming they were afraid of obstacles

Gonda News: बाधाओं का डर बता ठगने वाले पांच गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for duping people by claiming they were afraid of obstacles
पुलिस कार्यालय में ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। ज्योतिष और तंत्र-मंत्र से लोगों की परेशानियां दूर करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एससीपीएम कॉलेज के पास से गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.99 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी आई-10 कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने बताया कि ददुवा बाजार सोनार गली निवासी संजय कुमार रस्तोगी ने 27 अप्रैल को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उन्हें एक दैनिक समाचार पत्र के साथ शिव शक्ति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक अनुसंधान का परचा मिला था। उस पर दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें जानकीनगर स्थित कथित कार्यालय बुलाया गया। वहां मौजूद लोगों ने पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान के जरिए समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने 42 दिन तक पूजापाठ कराया और फिर घर पहुंचकर विशेष अनुष्ठान के नाम पर करीब 750 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी, तांबा, पीतल समेत अन्य सामान स्टील के डिब्बे में रखवाकर पूजा स्थल पर रखवा दिया। बाद में सभी सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर गिरोह के नमशेर निवासी धमेडा अड्डा नई बस्ती काली नदी के पास नगर कोतवाली बुलंदशहर, हसरत अली और इमरान निवासी रसीद नगर लिसाड़ी गेट मेरठ, इंसाद और तौहीद निवासी रसीदनगर लिसाड़ी गेट थाना ब्रम्हपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फरवरी और मार्च में गोंडा व बहराइच में परचे बांटकर लोगों को अपने जाल में फंसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed