फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   First asked for way, then looted jewellery, cash and mobile

Gonda News: पहले पूछा रास्ता, फिर लूटे जेवर, नकदी व मोबाइल

Tue, 12 Nov 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
First asked for way, then looted jewellery, cash and mobile
मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा चौकी अंतर्गत महुलीखोरी ग्राम पंचायत के वनटांगिया गांव में रिश्तेदार के घर जा रही महिला को बदमाशों ने तमंचा दिखा कर लूट लिया। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पहले उससे रास्ता पूछा फिर कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी, जेवर और मोबाइल छीन कर फरार हो गये। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव निवासी निजामुद्दीन की बीवी शब्बा वनटांगिया गांव स्थित अपने रिश्तेदार गामा के यहां दावते वलीमा में जा रही थी। रास्ते में पिपरही पुल से आगे वनटांगिया गांव के कुछ दूर पहले बाइकसवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर रास्ता पूछा और फिर महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर मोबाइल, कान में पहने सोने के दोनों टाप्स व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। छपिया थाने की पुलिस के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed