फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIRs will be lodged against school operators who are running without recognition: DM

बिना मान्यता चला रहे स्कूल संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर : डीएम

Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
FIRs will be lodged against school operators who are running without recognition: DM
गोंडा। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी अध्यापक का अवकाश कतई स्वीकृत न किया जाए तथा बिना स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जिले में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर ऐसे विद्यालयों को सीज करने की कार्रवाई की जाये।
विज्ञापन

यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अब प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में बिना ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति के कोई भी अध्यापक अवकाश पर नहीं जाएगा और न ही बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी का अवकाश ही स्वीकृत किया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्देशों का अनुपालन न करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। वहीं समायोजन के सापेक्ष स्थानांतरित स्थलों पर अपनी ज्वॉइनिंग न देने वाले अध्यापकों को 15 सितंबर तक की मोहलत देते हुए उन्होंने बीएसए को आदेश दिए हैं कि 16 सितंबर की सुबह तक ज्वॉइन न करने वाले अध्यापकों की सूची निलंबन की कार्रवाई के साथ उन्हें उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने विगत वर्ष के सापेक्ष इस शिक्षा सत्र में नामांकन कम पाए जाने पर बीएसए को निर्देश दिए हैं कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए द्वारा समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि अभी तक 70 प्रतिशत विद्यालयों में यूनिफॉर्म का वितरण कराया गया है, जबकि निरीक्षण करने वाले अधिकारियों द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि कई विद्यालयों में यूनिफॉर्म की क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश बीएसए को दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए सभी अध्यापक व अधिकारी रुचि लेकर काम करें। बैठक में एडीएम रत्नाकर मिश्र, एडी बेसिक विनय मोहन वन, बीएसए मनिराम सिंह, डीएसओ वीके महान, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, पीडी सेवाराम चाौधरी, डीडीओ रजत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed