{"_id":"5f43ebda8ebc3e41103b96a7","slug":"firing-on-the-young-man-who-came-to-the-relative-s-house-gonda-news-lko5366467194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए युवक पर फायरिंग, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आए युवक पर फायरिंग, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा) रिश्तेदारी में आये युवक पर रंजिशन फायर कर उसे घायल कर दिया गया। घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर ने घटनास्थल का दौरा किया है।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गोसेन्द्रपुर के दद्दन सिंह और गुड्डू सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दद्दन सिंह के परिचित छोटे (35) पुत्र रामपति निवासी ग्राम धोबहा जिला श्रावस्ती अपनी दवा कराने के लिए गोंडा गए थे। वहां से वापस गोसेंद्रपुर पहुंचे। इसके बाद किसी काम से दद्दन सिंह और छोटे देर शाम मोटरसाइकिल से इटियाथोक आ गये।
रविवार रात करीब 9 बजे लौटते समय शंकर चौराहे पर दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में दद्दन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा छोटे के हाथ में फायर लगने से घायल हो गया। इसके बाद गुड्डू सिंह के साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल छोटे को इलाज के लिए सीएचसी इटियाथोक के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने भी देर रात घटनास्थल और गांव में पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि गांव में दोनों गुटों के बीच जमीन विवाद की पुरानी रंजिश चली आ रही है। मारपीट की घटना हुई है जिसमें एक घायल हुआ है। पुलिस घटना में शामिल लोगों को पकड़कर लाकर पूछताछ कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव मे पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल अभी तक किसी के पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।