फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fired rubber bullets and tear gas shells

Gonda News: रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे

Fri, 25 Oct 2024 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
fired rubber bullets and tear gas shells
गोंडा की पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। जिले में धनतेरस व दीपावली समेत त्योहारों को लेकर बाजारों में रौनक है। ऐसे में पुलिस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को रबर बुलेट गन चलाया तो वहीं पुलिस कर्मियों ने आंसू गैस गोले चलाकर दंगा व भीड़ नियंत्रण के लिए अभ्यास किया है। ऐसे में एसपी विनीत जायसवाल समेत अधिकारियों ने उपकरणों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन

एसपी ने त्योहार के मद्देनजर शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए दौड़ लगाई गई। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने और बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एंटी रायट ड्रिल का प्रयोग किया जाएगा। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बलवाई बने लोगों (भीड़) को तितर बितर करने के लिए बलवा ड्रिल के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, टियर ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed