फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firecracker burst in bag on scooter, two youths injured

Gonda News: स्कूटी पर थैले में दगा पटाखा, दो युवक जख्मी

Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Firecracker burst in bag on scooter, two youths injured
गोंडा। दीपावली की देर शाम रविवार को पटाखा लेकर स्कूटी से घर जाते समय रास्ते में आवास विकास कॉलोनी के पास अचानक विस्फोट होने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पटाखा विस्फोट के दौरान स्कूटी में भी आग लग गई। लोगों ने दौड़कर किसी तरह से आग बुझाई। दोनों युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से एक युवक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गरीबी पुरवा के रहने वाले सनी यादव (23) व ओम यादव (27) दीपावली के दिन रविवार की देर शाम स्कूटी से शहर के टामसन कॉलेज परिसर में पटाखा बाजार में पटाखा खरीदने गए थे। वहां खरीदारी के बाद दोनों पटाखों से भरा थैला स्कूटी पर टांगकर घर लौट रहे थे। वह दोनों आवास विकास कॉलोनी के पास पहुंचे थे तभी अचानक पटाखा विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

इसमें सनी के बायें पैर का पंजा झुलसकर फट गया, जबकि ओम प्रकाश भी झुलसकर जख्मी हो गया। विस्फोट के दौरान स्कूटी में भी आग लग गई। जिससे स्कूटी जल गई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से सनी यादव को नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ सिबी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। पटाखा किस दुकानदार ने दिया था। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed