फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire started due to short circuit, 12 shops burnt

Gonda News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 12 दुकानें जलीं

Thu, 07 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to short circuit, 12 shops burnt
कटरा बाजार के पीपल चौराहे पर आग लगने से जलती दुकानें। - संवाद
गोंडा। नगर पंचायत कटरा बाजार के वार्ड नंबर 15 पठान टोला द्वितीय पीपल चौराहा पर शाॅर्टसर्किट से लगी आग में 12 दुकानें जल गईं। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तब तक सभी दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीपल चौराहे पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे शाॅर्ट-सर्किट से फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच अंडे की दुकान में भी आग लगने से वहां रखे छोटे गैस सिलिंडरों में तेज धमाका हो गया। इससे सिलिंडर का ऊपरी हिस्सा उड़कर काफी दूर जा गिरा, गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में इबरार की चूड़ी की दुकान में एक लाख रुपये का सामान जल गया। गुलाम मोहम्मद के मेडिकल स्टोर में 50 हजार रुपये की दवाएं, इजहार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में पांच लाख, अफजल अंसारी की काॅस्मेटिक दुकान में चार लाख, बशीर फुटवेयर में दो लाख, शहजाद की अंडे की दुकान में सवा लाख रुपये, भगौती की फल की दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। विनोद की एक लाख रुपये की सब्जी, अनीस की पान की गुमटी में 20 हजार रुपये का सामान, अल्ली, सगीर, पुत्तन की 50 हजार रुपये की सब्जी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता व आसपास के लोगों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम में फोन करने के तीन घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक नगर पंचायत से आए पानी के टैंकर से आग बुझाई जा चुकी थी। आग सबसे पहले किसकी दुकान में लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। लेखपाल रामनाथ थापा ने बताया कि अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed