फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire,Problem

आग से आठ आशियाने राख, दाने- दाने को मोहताज

Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire,Problem
फोटो-12-गोंडा में तरबगंज तहसील के भिखारीपुर के हड़ियागाड़ा गांव में आग से जले घर।-संवाद - फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। थाना तरबगंज क्षेत्र के भिखारीपुर हंडियागाड़ा गांव में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों की गृहस्थी, रुपये, अनाज, दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस गई है। वहीं, गांव के आठ परिवार अब दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। इधर, डीएम ने सूचना मिलने पर एसडीएम से अग्निकांड की रिपोर्ट तलब की है। राजस्व अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की है। एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित को राहत सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

भिखारीपुर के हडियागाढ़ा में रविवार की सुबह अचानक छप्पर के एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गांव में आग फैलने लगी। जब तक लोग समझ पाते आग लपटों ने कई घरों को घेर लिया। चंद घंटों में ही आठ घरों को आग ने अपने चपेट में ले लिया। आग पर अंकुश के लिए गांव के लोग जूझते रहे और आगे फैलती रही। जैसे- तैसे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए दमकल के देर से आने से काफी नुकसान हो गया। गांव के रामप्रसाद, जगत नरायण, सुखदेव, अमिरका, रामरूप, रामप्रसाद, चौधरी, सरजू प्रसाद की गृहस्थी जलकर राख हो गई। जिसमें सुखदेव का आवासीय झोपड़ी के साथ ही 10 हजार रुपये, बर्तन कपड़े साइकिल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं रामप्रसाद की दुधारू गाय की झुलस कर मौत हो गई है। लेखपाल राजकुमार ने बताया कि आग से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेज दी गई है। जल्द ही अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed