फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire in the fruit and vegetable market due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से फल व सब्जी मंडी में आग

Mon, 16 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in the fruit and vegetable market due to short circuit
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज में दीपावली की देर रात शनिवार को स्थानीय फल व सब्जी मंडी व गल्ला मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का फल व सब्जी सहित बाइक व अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग पर समय से काबू न पाया गया होता तो सभी दुकानें जल जातीं और करोड़ों का नुकसान होता। आग लगने के पीछे मंडी कर्मचारियों की लापरवाही का भी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना उस समय की है जब पूरा क्षेत्र दीपावली मना रहा था। उसी समय शनिवार की रात 9 बजे के आसपास की है। स्थानीय 132 केवी पावर प्लांट के पास स्थित फल व सब्जी मंडी में सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अपने घरों को चले गए थे। मंडी में केवल सुरक्षाकर्मी व कुछ कर्मचारी थे। तभी अचानक फल विक्रेता राजू सुल्तान एंड कंपनी की दुकान में आग की लपटें उठना शुरू हो गयीं। जब तक आग बुझाने की कोशिश होती तब तक बगल की दो दुकानों में आग फैल गई। सुल्तान एंड कंपनी के मालिक राजू ने बताया कि बाहर से काफी माल आया था। जिसमें सेव, संतरा, पपीता, अनानास व कीवी जैसे फल के अलावा बाइक व अन्य तमाम जरूरी सामान व उपकरण थे।
विज्ञापन

आग लगने से मंडी समिति के कमलेश शुक्ल की रमन ट्रेडिंग कंपनी का आलू, प्याज, ओम प्रकाश शुक्ला की ओम ट्रेडिंग कंपनी का हरी सब्जी व अन्य सामान तथा सुल्तान अली ट्रेडिंग कंपनी राजू का करीब 10 लाख रुपये का फल आदि जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना फायर विभाग को मिलने पर काफी देर बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। व्यापारियों का आरोप है कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी समिति के सभापति व एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता कहते हैं कि आग लगने के कारण नुकसान की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। व्यापारियों को जो सहायता हो सकती है उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed