{"_id":"575312ba4f1c1b802f10a2b9","slug":"fire-in-footwear-warehouse-to-the-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से फुटवियर के गोदाम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से फुटवियर के गोदाम में आग
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
जला फुटवियर का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में लगातार दूसरे दिन भी शॉर्ट सर्किट से फुटवियर दुकान की तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम धू-धूकर जल गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तथा नगर पालिका के लोगों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में करीब 10 लाख रुपये के क्षति का आकलन हलका लेखपाल ने किया है।
नगर के चौक रोड पर सब्जी मंडी के पास आसिफ शू कंपनी का शोरूम व गोदाम है। दुकान संचालक तालिब ने बताया कि दुकान की तीसरी मंजिल पर गोदाम बना है। दूसरी मंजिल पर कई मोबाइल कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर शॉप भी स्थित है।
यहीं पर तालिब के छोटे भाई आरिफ की ज्वैलर्स की भी दुकान है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर लोग दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। व्यस्त इलाका होने के कारण आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी दिक्कत हो रही थी। मौके पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि इकबाल जावेद व समर जावेद ने गाड़ी व टैंकर मंगवाई।
हाइड्रिल मरम्मत की गाड़ी के हुक में बैठकर फायर कर्मी तथा नगर कोतवाली के सिपाही फहीम ने साहस दिखाते हुए तीसरी मंजिल की आग पर पानी फेंका। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तालिब के मुताबिक घटना में लाखों रुपये का फुटवियर व अन्य सामान जला है। नगर क्षेत्र के लेखपाल केके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।