फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire

प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
fire
करनैलगंज (गोंडा)। अज्ञात कारणों से एक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। शनिवार को करनैलगंज के हुजूरपुर बस स्टॉप के पास स्थित खेतान प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से प्लाई व अन्य सामग्री को नुकसान हुआ, मगर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

हुजूरपुर रोड स्थित फैक्टरी में डंपिंग कटिंग प्लाई के ढेर में शनिवार सुबह करीब सात बजे अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। फैक्टरी से निकलती लपटों को देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पहले तो आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू होते देख फैक्टरी मालिक मालिक ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। सूचना मिलते ही अग्निश्मन दल पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस प्लाईवुड फैक्टरी के इर्द-गिर्द में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, राइस मिल सहित बस स्टॉप स्थित है। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता के चलते बड़ी घटना टल गई। कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल कार्मियों की टीम में मनोज कुमार गुप्ता, सदानंद पाल, राम प्रसाद, होरिलाल, कपिल रस्तोगी, जफर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed