फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire burns 62 houses

आग से 62 मकान जले

Thu, 17 Mar 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fire burns 62 houses
आग लगने से जले घर - फोटो : अमर उजाला
 जिले के तीन थाना क्षेत्रों में गुरुवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। आग लगने से 62 मकान और उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग से 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहवा के मजरा छितौनी में गुरुवार की शाम सात बजे नीबर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर बच्चाराम, तुलसीराम, पारसराम, बाबादीन, तीरथराम, श्यामलाल, इदरीश, रामदीन, मेंहदी हसन, सुभान, साधू, सूबेदार, इसराईल, कर्ताराम व नामजादे सहित 50 लोगों के घर व उनमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजय यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। सूचना देने के बावजूद मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी। आग से करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का लेखपाल सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी।

वहीं, पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में गुरुवार को समीउल्लाह के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी मोहम्मद अली, बरकत, छोटू, काजू, मूसे, चिनके, पांचू यादव, शब्बीर व इस्लाम सहित 11 लोगों के घर व उनमें रखा सारा सामान जल गया। ग्

रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम तुलसीपुर केशवनाथ गुप्ता को दी। एसडीएम ने क्षति का आकलन करने के लिए मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा है।


उधर, ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम वनघुसरी में रक्षाराम के घर अज्ञात कारणों से गुरुवार को आग लग गई। इससे 2000 रुपये व साइकिल सहित घर का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने क्षति का आकलन करने के लिए हल्का लेखपाल को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed