फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire broke out while cooking in a container

Gonda News: कंटेनर में खाना बनाते समय लगी आग

Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out while cooking in a container
राजाराम चाैराहे के पास कंटेनर में लगी आग। - संवाद
खरगूपुर। देवरियाखाम गांव के पास राजाराम तिराहे पर खड़े एक कंटेनर में बृहस्पतिवार देर रात खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात दो मजदूर कंटेनर में भोजन बना रहे थे। तभी गैस सिलिंडर से लपट निकली और कंटेनर के भीतर आग फैल गई। मजदूर तुरंत बाहर निकलकर भागे। कुछ ही पल में आग ने पूरे कंटेनर को चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। ठेकेदार विजय सिंह ने बताया कि आग लगने से कंटेनर में रखा लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed