फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire broke out in two electronic shops, goods worth lakhs including cash destroyed

Gonda News: इलेक्ट्रानिक की दो दुकानों में लगी आग, नकदी समेत लाखों का सामान स्वाहा

Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two electronic shops, goods worth lakhs including cash destroyed
बालपुर/मनकापुर(गोंडा)। शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्राॅनिक आइटम की दो दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हादसे में 25 हजार की नकदी व एक करोड़ 15 लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर कस्बे के रहने वाले शिवकुमार ने बताया कि बालपुर-परसपुर मार्ग पर उनकी इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान है। शिवकुमार के मुताबिक, रविवार रात वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात करीब 10 बजे शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख लोगों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शिवकुमार ने बताया कि आग से बैटरी, सोलर, इंवर्टर, इंडक्शन, मिक्सी, एलईडी सहित सारा इलेक्ट्रॉनिक समान जल गया। बताया कि आग से एक करोड़ पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार यादव ने बताया कि आग से एक करोड़ पांच लाख का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट बनाकर तहसील भेजी गई है। चौकी प्रभारी आलोक कुमार राव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ग्राम बेहलनिया दर्जीजोत निवासी धर्मेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनकी झिलाही बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान है। सोमवार रात करीब 12 बजे दुकान से धुआं निकलता देख गश्त पर निकले सिपाहियों ने उन्हें और अग्निशमन दल को जानकारी दी। वह भागकर दुकान पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
इस बीच अग्निशमनकर्मी भी पहुंच गए और लपटों पर काबू पाया। धर्मेंद्र के मुताबिक, आग में 25 हजार की नकदी व एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, कूलर, पंखा, वाॅशिंग मशीन, इंवर्टर, बैटरी और फर्नीचर समेत 10 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। लेखपाल प्रेमशंकर ने हादसे से हुए नुकसान का आकलन किया है। तहसील रिपोर्ट भेजी गई है।



इनसेट
शाॅर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में आग
मोतीगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर स्थित खोरहंसा बाजार में रविवार दोपहर शाॅर्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग से कपड़े व फर्जीचर स्वाहा हो गए। हादसे में करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। खोरहंसा बाजार के मो. रफीक ने बताया कि दीपावली में दोपहर को दुकान पर ही थे। इस बीच शाॅर्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। लपटें देखकर पड़ोस के परवेज अहमद, बब्ली, राजू काजी, सलमान, शादाब दौड़े और बिजली की आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी नागेश्वर पटेल ने अग्निशमनदल कर्मियों को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed