फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire broke out in Mahdeiya forest, spread over seven acres

Gonda News: महदेइया जंगल में लगी आग, सात एकड़ में फैली

Thu, 24 Apr 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Mahdeiya forest, spread over seven acres
मोतीगंज (गोंडा)। पंडरी रेंज के महदेइया जंगल में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। पछुआ हवा चलने से आग फैलती चली गई। देखते ही देखते करीब सात हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। गोंडा व मनकापुर के साथ ही बलरामपुर व बहराइच की छह दमकल टीमें आग बुझा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जंगल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। चकसड़ गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिवम तिवारी की सूचना पर दमकल, वन और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मनकापुर और गोंडा फायर स्टेशन की दमकल टीमें आग बुझाने में जुट गईं। आग फैलती देख बहराइच व बलरामपुर से भी दमकल टीमें बुलाई गईं। एडीएम आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता के साथ ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नीतेश शुक्ल ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएफओ पंकज शुक्ल ने बताया कि आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी की जा रही है। सात हेक्टेयर एरिया प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
छह घरों की गृहस्थी का सामान जला
माधोपुर (गोंडा)। गौरवा कला में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से अरुण कुमार, राजकुमार, जुग्गी लाल, काली प्रसाद, सूर्य प्रसाद और हरेंद्र कुमार की गृहस्थी का सामान जल गया। जुग्गी लाल के दो मवेशी भी झुलस गए। प्रधान दरोगा शुक्ल ने बताया कि तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। (संवाद)
-----------------------
तिलक का सामान व नकदी जली
कटरा बाजार (गोंडा)। नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन चरेरा बक्शीपुरवा में बुधवार रात ज्वाला प्रसाद शुक्ल के छप्पर में आग लग गई। घर के साथ ही उनकी किराने की दुकान का सारा सामान जल गया। चचेरे भाई ओंकारनाथ शुक्ल ने बताया कि 24 अप्रैल को बेटी का तिलक उत्सव है। इसके लिए बैंक से नकदी लाकर घर में रखने के साथ ही जरूरी सामान जुटाया था। आग की चपेट में आने से नकदी के साथ ही सारा सामान जल गया। परसपुर के मोहना ठकुराइन पुरवा निवासी अजीत प्रताप सिंह व मंजीत की कटी फसल के डंठल में आग लग गई। खेत की जोताई कर आग पर काबू पाया गया। (संवाद)


-----------
आग से जला घर का सामान
पसका (गोंडा)। पुरैना निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशाराम पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर चचेरे भाई शिव बचन के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे छप्पर में रखा गेहूं समेत अन्य सामान जल गया। लेखपाल मान बहादुर वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed