फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire broke out in ice cream factory due to leakage in gas cylinder

Gonda News: गैस सिलिंडर में लीकेज से आइसक्रीम फैक्टरी में लगी आग

Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in ice cream factory due to leakage in gas cylinder
कटरा बाजार में आग लगने से जली आइसक्रीम फैक्टरी। - संवाद
कटरा बाजार (गोंडा)। पीपल चौराहा स्थित शिवानी आइसक्रीम फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर सिलिंडर के पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। दमकल टीम ने लोगों की मदद से काबू पाया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी के संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आइसक्रीम बनाने के लिए दूध गर्म किया जा रहा था। तभी सिलिंडर के पाइप में लीकेज से आग लग गई। उस समय फैक्टरी में छह लोग काम कर रहे थे। आग बुझाने की कोशिश कर रहे चिलवरिया निवासी आकाश राजपूत का हाथ, पैर व चेहरा झुलस गया। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। अजय ने बताया कि अग्निकांड में कच्चा माल, चार फ्रीजर व अन्य सामान जल गया। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दमकल की मदद से आग बुझा ली गई है। लेखपाल तेज बहादुर ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बगल में ही गैस एजेंसी का गोदाम
आइसक्रीम फैक्टरी के पड़ोस में ही इंडेन गैस एजेंसी व गोदाम है। आइसक्रीम फैक्टरी में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed