{"_id":"6a1dc693ffb9af6c140c106a","slug":"fir-will-be-lodged-for-forcibly-selling-pesticides-along-with-fertilizers-gonda-news-c-100-1-gon1001-159511-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाद के साथ जबरन कीटनाशक बेचने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाद के साथ जबरन कीटनाशक बेचने पर होगी एफआईआर
Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। किसानों को यूरिया के साथ जबरन कीटनाशक बेचने के मामले में इटियाथोक क्षेत्र के हरैया झूमन स्थित एक खाद दुकान के विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होगी। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने हरैया झूमन स्थित असलम खाद भंडार का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकान पर खाद खरीदने आए खिरौरा निवासी किसान अनिल मिश्रा से अधिकारियों ने पूछताछ की। किसान ने बताया कि उसे एक बोरी यूरिया के साथ दो किलो का बटाको कीटनाशक भी जबरन खरीदना पड़ा, जिसके लिए 790 रुपये लिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कीटनाशक खुले पैकेट में रखा मिला, जो सुरक्षा मानकों की सीधे तौर पर अनदेखी था। टीम ने माइक्रो न्यूट्रियंट का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि खाद के साथ जबरन कीटनाशक बेचने और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।