फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR will be lodged against those who repeatedly encroach upon land

Gonda News: बार-बार कब्जा करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 25 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who repeatedly encroach upon land
गोंडा। देवीपाटन मंडल में किसान चक रोड मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि चक रोड गांवों में खेतों तक पहुंचने वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक मार्ग हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार चकमार्गों की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और चक रोडों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लेखपालों के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोंडा जिले में 613 चकमार्गों की पैमाइश की गई है, जिनमें से 514 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर मिट्टी पटाई का कार्य कराया जाएगा। बलरामपुर में 243 चकमार्गों की पैमाइश के बाद कार्य शुरू होगा। श्रावस्ती में 616 चकमार्गों की पैमाइश पूरी हो चुकी है, जिनमें से 427 पर मिट्टी पटाई होगी। बहराइच में 1659 चकमार्गों की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed