फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR registered in case of death of Panchayat assistant

Gonda News: पंचायत सहायक की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of death of Panchayat assistant
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में पंचायत सहायक पंकज कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। गैसड़ी ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात पंकज कुमार का शव 23 मार्च को गौरा - जैतापुर राजमार्ग के किनारे निर्माणाधीन भवन के पिलर के सहारे रस्सी से लटकता मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को कई ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। जिला पंचायत सदस्य दूधनाथ यादव की अगुवाई में जनकपुर गांव की पंचायत सहायक शिवानी गिरि, जमुनी कला की सोनाली, भदुई की सौम्या, इटई के बब्लू, लैबुड़वा भोजपुर के जग नरायन वर्मा, वीरपुर कला के मजहर खान मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक तेज नारायण गुप्त ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed