{"_id":"6a245c946763eee7e10c14a1","slug":"fir-registered-against-six-for-murder-gonda-news-c-100-1-slko1028-159849-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह पर हत्या की एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह पर हत्या की एफआईआर दर्ज
Sat, 06 Jun 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल सांवली मोहन चौबे ने अपने पुत्र कृष्ण मोहन चौबे उर्फ अनमोल चौबे की मौत को हत्या बताते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।
न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में सांवली मोहन चौबे ने कहा कि अनमोल उनका इकलौता बेटा था। आरोपी सूरज पांडेय निवासी पोर्टरगंज, सचिन शुक्ला निवासी सेंट जेवियर्स स्कूल परेड सरकार, शिवम पांडेय निवासी जेपी स्कूल परेड सरकार, मैगी निवासी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्कूल, सुग्गा निवासी आर्यनगर तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पुत्र को अपने प्रभाव में लेकर नशे की लत लगाई। आर्थिक शोषण किया। बाद में उसकी हत्या कर दी।
प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोपियों ने व्यवसाय कराने के नाम पर लाखों रुपये लिए। प्रार्थी का दावा है कि करीब 25 लाख रुपये विभिन्न तरीकों से हड़प लिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पुत्र को ब्लैकमेल किया जाता था और परिवार को लगातार धमकियां दी जाती थीं।
विज्ञापन
पीड़ित अनुसार 12 फरवरी 2026 को उनके पुत्र का शव घर से बरामद हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई थी तथा पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अब न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।