{"_id":"6a245b7b90374262a50b1fc5","slug":"fir-registered-against-real-brothers-and-four-others-for-fraud-gonda-news-c-100-1-slko1026-159855-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सगे भाइयों व चार अन्य पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सगे भाइयों व चार अन्य पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
Sat, 06 Jun 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। अदालत के आदेश पर नगर कोतवाली में दो सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी मालवती ने आरोप लगाया कि उनके मायके मोतीगंज के तेंदुआ मोहनी गांव निवासी निसंतान और अविवाहित भाई की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
इसी दौरान बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीत बोझा मिंहीपुरवा निवासी जानकी कुमारी ने स्वयं को उनके भाई की पत्नी बताकर वाद में आपत्ति दाखिल की।
आरोप है कि इसी बीच उक्त जमीन एक लाख रुपये पेशगी लेकर इंद्रसेन, राकेश निवासी भोपतपुर (मोतीगंज) तथा केशवराम निवासी पिपरा लालच के नाम कर दी गई। इस सौदे में कृष्ण गोपाल निवासी पिपरा लालच और इंद्रसेन के भाई दीनदयाल निवासी भोपतपुर गवाह बने।
विज्ञापन
मालवती के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।