फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR,plastic,single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक गोदाम पर छापा, सील

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR,plastic,single use plastic
फोटो-6-गोंडा के ददुवा बाजार में पॉलीथिन मिलने पर गोदाम सील करती टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक है, इसके बाद भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं रुक रहा है। प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में जांच टीम बनाई है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोदाम पर छापा मारा। मौके से बड़े स्तर पर प्लास्टिक के झोले बरामद किए। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि प्लास्टिक के झोले का प्रयोग न करें। कपड़े का झोला लेकर जाएं और सामान लाएं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को बड़गांव ददुआ बाजार स्थित एक गोदाम पर छापा मारा गया। भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक व उससे बनी सामग्री के साथ गोदाम को सील कर दिया। मामला दर्ज कर दो लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। गोदाम में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन/थर्माकोल मिलने पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका और राज्यकर विभाग के साथ पुलिस ने मामले की जांच की। गोदाम मालिक अनिल गुप्ता सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही कुल 2 लाख 25 हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया। समस्त प्रतिबंधित सामग्री को गोदाम में सील कर दिया गया है। सामग्री में थर्माकोल दोना, कटोरी 30 नग, थर्माकोल प्लेट 100 नग, प्लास्टिक गिलास 120 नग, प्लास्टिक चम्मच 24 नग, सिंगल यूज पॉलीथिन 273 नग, प्लास्टिक गिलास 179 नग, प्लास्टिक फोर्क स्पून 22 नग, प्लास्टिक कटोरी 10 नग, सिंगल यूज प्लास्टिक 15 नग सहित सभी सामग्री को गोदाम में सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित रूप से दुकानों की अब जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed