{"_id":"6071e3108ebc3e59244481e1","slug":"fir-orders-against-172-polling-personnel-gonda-news-lko5736130126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नातिन पैदा होने की खुशी में खाया लड्डू, एक-एक कर तीन दर्जन हो गए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नातिन पैदा होने की खुशी में खाया लड्डू, एक-एक कर तीन दर्जन हो गए बीमार
विज्ञापन
गोंडा। घर में नातिन पैदा होने की खुशी में घर व आस पड़ोस में लड्ड़ू बांटे गए। लड्डू खाने से एक-एक कर के मेाहल्ले के करीब तीन दर्जन लोग बीमार हो गए। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की हालत खराब हो गई। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और सभी अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा कुंड निवासी गुलजार अहमद के भाई खलील अहमद के घर मुंबई में शुक्रवार के दिन नातिन पैदा हुई थी। इसी खुशी में गुलजार ने मरकज मस्जिद के पास एक मिठाई की दुकान से छह किलोग्राम मिठाई मंगाई और नाते रिश्तेदारों, पड़ोसियों को घर बुला कर बांट दिया।
मिठाई खाने के आधा घंटे बाद एक एक कर लोग बीमार होने लगे। बीमारों में 40 वर्षीय गुलजार, सलीम (30), इबरार, रेशमा (23), शहबान , हीना, रुसदा , मरियम, मो सादिक, शाहीन बानो, 5 वर्षीय सिफ़ा, 3 वर्षीय तैयबा, 2 वर्षीय अदनान, 4 वर्षीय रीना, 12 वर्षीय मरियम, जैनब सहित करीब तीन दर्जन लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मिठाई दुकानदार उस्मान को जेल भेज दिया। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी की हालत स्थिर है।